Patrakaar Balvinder Singh,Alwar 27 news
//सच के साथ आपके साथ//
सिंह सभा गुरुद्वारा पाटा में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे 27 दिसंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी
ग्राम पंचायत पाटा में सिखों के10 गुरु दशमेश पिता कलगी वाले श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रधान मलकीत सिंह ने बताया की श्री श्री गुरु गोविंद सिंह जी का वर्षगाँठ पर उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में पाटा स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा गुरुद्वारा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा। 27 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो पाटा मे मुख्य मार्गो से होकर निकालेगी। 3 जनवरी से श्रीअखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ होगा तथा 5 जनवरी को अखंड पाठ का भोग लगेगा। 10.30 से 3 बजे तक महान कीर्तनियों के द्वारा शब्द गायन किया जावेगा। उन्होंने बताया की श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी सिखों का कहना था गुरुपूर्व सिख धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है, जो हर वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल सिखों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी ने अपना पूरा परिवार इस देश के लिए वार दिया था अगर महाराज श्री गुरु गोविंद सिंह ना होते तो आज सारा हिंदुस्तान में मुसलमान होते हैं ना कोई सिख होता ना हिंदू होते हैं चारों तरफ सेवा का मार्ग दिखाया। इस दौरान प्रधान मलकीत सिंह बलविंदर सिंह अमरजीत सिंह गुरमीत सिंह गीत गुरविंदर सिंह राम सिंह फौजी इकबाल सिंह अन्य सिख सिख संगत मौजूद रही

