पत्रकार बलविंदर सिंह //Alwar 27 news //
//सच के साथ आपके साथ//
4 December 2025
नौगांवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को महिला की हत्या के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया।
नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया की थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर के रायसिखबास में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला के पुत्र कुलदीप सिंह पुत्र चरण सिंह ने नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन एवं एएसपी कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
नौगांवा पुलिस के द्वारा हत्या एवं आर्म्स एक्ट में एक आरोपी मिल्खा सिंह पुत्र करनैल सिंह जाति रायसिख उम्र 19 साल निवासी रायसिख बास को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया।
गौरतलब है कि पुलिस के द्वारा पूर्व में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कारवाई के दौरान एसआई लक्ष्मण सिंह ,एएसआई सतीश कुमार, मुसद्दीलाल, हैड कांस्टेबल फजरूद्दीन , झम्मन, कांस्टेबल रामगोपाल, जफर, ओमप्रकाश ,महेंद्र मौजूद रहे

