पत्रकार बलविंदर सिंह //सच के साथ आपके साथ //
Alwar 27 news // 20 नवंबर 2025
ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में गंभीर घायल नूरदीन की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। नूरदीन फावड़े के वार से घायल हुआ था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं झगड़े के दौरान सिर में गोली लगने से मारे गए रफीक पुत्र सुब्बा खान को बुधवार सुबह दफनाया गया। नूरदीन मृतक रफीक का मामा था और करीब 40 सालों से गांव में ही रह रहा था। ड्राइवरी करके अपने तीनों बच्चों को पाल रहा था। बड़ी बेटी 12 साल, छोटी बेटी करीब 8 साल व सबसे छोटा 6 वर्ष का है। इन बच्चों का बाप का साया उठा सिर से तीनों बच्चे हुए अनाथ इन बच्चों की माता 4 साल पहले ही घर छोड़कर किसी और के साथ
चली गई थी। मृतक रफीक के बड़े भाई बरकत की पत्नी संजीदा ने नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे देवर रफीक व महमूद किसी काम से रघुनाथगढ़ घरेलू सामान लेने रहे थे। इसी दौरान मकसूद पुत्र फजरू, अयूब पुत्र सुलेमान, इस्लाम पुत्र सुफेदा, जमशेद पुत्र सुफेदा, फरमान पुत्र हमीदा, फजरू पुत्र जलेब खां, सुलेमान पुत्र जलेब खा, ईसा पुत्र फजरू, मौसम पुत्र सुलेमान, फारूख पुत्र सुलेमान, साहून पुत्र सुलेमान, सैकुल पुत्र सुलेमान, सुफेदा पुत्र नसीब खां, इलियास पुत्र सुफेदा, उसमान पुत्र सुफेदा, साबिर पुत्र इलियास, वसीम पुत्र इलियास, जैकम पुत्र हमीदा, हमीदा पुत्र रोशन, अमजद पुत्र ईसा,
जाहिदा पत्नी ईसा, सलमा पत्नी मकसूद, रसमीना पत्नी इस्लाम, अलीमन पत्नी जमशेद, मुबीना पत्नी फरमान व इनके परिवार व गिरोह के करीब 30-40 अन्य व्यक्तियों ने बंदूक, फर्सी, कुल्हाड़ी, फावड़े व लाठियों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मुलजिम मकसूद पुत्र फजरू के हाथ में बंदूक थी। देवर रफीक के सिर में गोली मारी तथा देवर महमूद के सिर पर फर्सी, कुल्हाडी व लाठी, डंडो से मारा। झगड़े कि सूचना पर मामा ससुर नूरदीन मौके पर गया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस मामले नौगांवा थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर का कहना है की नौगांवा एवं रामगढ़ थाने की पुलिस टीमे लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए है।

