इब्तिदा ने अपनी इब्तिदा का 29 वाँ स्थापना दिवस मनाया

img 20251118 wa0028.jpg

पत्रकार.बलविंदर सिंह //सच के साथ आपके साथ //

Alwar 27 news

*इब्तिदा ने अपनी इब्तिदा का 29 वाँ स्थापना दिवस मनाया*
नौगांवा। कस्बा स्थित इब्तिदा सन्दर्भ केन्द्र पर संस्था ने 29 वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया.
इब्तिदा संस्था क़े कार्यकारी निदेशक यतेश यादव ने बताया की।  *इब्तिदा के 28 वर्ष — सशक्त आवाज़ें, विस्तृत अवसर*
18 नवम्बर 2025 — इब्तिदा की स्थापना को 28 वर्ष पूरे हो रहे हैं। एक ऐसी संस्था जिसकी नींव इस विश्वास पर रखी गई थी कि जब महिलाएँ और लड़कियाँ नेतृत्व करती हैं, तो समुदाय बदलते हैं।
लगभग तीन दशकों में, इब्तिदा ने—
महिलाओं द्वारा संचालित संस्थाओं और महासंघों को मज़बूत बनाया।
अधिकार कार्यक्रम क़े माध्यम से महिलाओं ने अपने हक़, अधिकार  मांगने शुरू किए व अपनी आवाज़ बुलंद की.
हज़ारों किशोरियों को शिक्षा, नेतृत्व और लाइफ़ स्किल्स तक पहुँच दिलाई।
ग्रामीण परिवारों की सुरक्षित आजीविका को समर्थन दिया।
जल संरक्षण और जलवायु-लचीले अभ्यासों को आगे बढ़ाया।
सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास का एक मजबूत तंत्र खड़ा किया।
SHG समूहों से लेकर महासंघों तक, किशोरी नेतृत्व से लेकर आजीविका और जल संरक्षण तक — इब्तिदा की यात्रा 3 राज्यों के 1,50,000+ परिवारों तक पहुँच चुकी है और हर वर्ष और मजबूत होती जा रही है।
अपने 29वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, हमारा संकल्प वही है —
हर महिला और हर लड़की सीख सके, नेतृत्व कर सके, और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
इब्तिदा संस्था क़े संस्थापक राजेश सिंघी ने अपने सम्बोधित में कहा की आज से 28 साल पहले मेवात में महिलाओं की आर्थिक स्थिति व बालिका शिक्षा बहुत कम दिखाई देती थीं इसी को आधार बनाकर काम की शुरुआत की गईं। पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने क़े स्वयं सहायता समूहों का गठन किया, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने क़े लिए तालीम शालाएं शुरू की गईं।
तालीम शालाओं से शिक्षा प्राप्त कर बालिकाएं आज  अलग अलग क्षेत्र में कार्य क़र रही हैं। महिलाओ ने समूह क़े माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया हैं, बच्चों बेहतर शिक्षा दिलाई व घर मकान बनाये हैं।
सपने सबको देखने चाहिए, सपनो को साकार करने क़े लिए पहल करना जरूरी हैं।
मुख्य अथिति उमेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत IAS अल्केश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी रामगढ़ विजय भाल, ABDO अनिल गोड़, BCMO अमित सिंह राठौड़, अमित वर्मा,  रामगढ़ नगर पालिका ई ओ जगदीश खीचड़, सहायक कृषि अधिकारी धनराज सिंह राठौड़, मजदूर किसान शक्ति संगठन से कमल
इस अवसर पर इब्तिदा से कार्यक्रम समन्वयक़ अमरदीप सैनी, पाणिनि भट्ट, राजेश अग्रवाल,दयाराम संवांरिया, तैय्यब खान, लोकेशन कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन, मूलचंद, श्योराम, जगराम चौधरी, नसरुद्दीन, मुकेश राठी, पदमचंद, मुस्ताक अहमद, सुरेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *