15 नवंबर 2025
पत्रकार बलविंदर सिंह,Alwar27news
सच के साथ
आपके साथ
नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ में मुख्य सड़क मार्ग पर भरे पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर आकोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार कों सडक पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे स्थित कुछ घरो से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सडक पर दुकानों के आगे भरा रहता है पिछले 2 सालों से इस समस्या जस कि तस बनी हुईं है। दुकानों के आगे पानी भरे रहने से ग्राहकी भी खत्म हो गई है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा।
दो दिन पूर्व भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन कों कहा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुईं।
जाम की सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस, नायब तहसीलदार नौगांवा, सरपंच प्रतिनिधि एवं हल्का पटवारी मौके पर पहुँचे। और ग्रामीणों से समझाइश कर समस्या शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों ने बताया की समस्या के समाधान के लिए ग्राम विकास अधिकारी, नौगांवा तहसीलदार, रामगढ़ उपखण्ड अधिकारी एवं अलवर जिला कलेक्टर कों लिखित में शिकायत दी गई। लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ
सच के साथ
आपके साथ

