नौगांवा में नगर परिक्रमा करते हुए निकाली 551 कलशो की शोभायात्रा

20251112 201928.jpg

Alwar27news // सच के साथ आपके साथ // 12 नवंबर 2025


संवाददाता,रिपोर्टर मनोहरी लाल सैनी नौगांवा

नौगांवा नगरपालिका में प्राण प्रतिष्ठा, पंच कुण्डीय पंच दिवसीय यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुईं।
551 कलशों की भव्य शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ डीजे एवं बैंड बाजों की धुन पर बस स्टैंड स्थित सनातन धर्मशाला से रवाना हुईं।
कार्यक्रम का आयोजन श्री लालदास मंदिर विकास समिति शेरपुर एवं श्री कृष्ण मंडल नौगांवा के द्वारा सभी नगरपालिका वासियों के सहयोग से किया गया।
मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि नौगांवा में पुराने जैन मंदिर के पास स्थित श्री श्री 108 बाबा लालदास जी महाराज मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी इसकी शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई।  551 कलशो को सर पर रख महिलाएं सनातन धर्मशाला से रवाना हुईं। शोभायात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां लोगों का आकर्षण रही। शोभायात्रा डीजे एवं बैंड बाजों के साथ नगरपालिका के मुख्य मार्गो की परिक्रमा करते हुए वापस सनातन धर्मशाला पहुंची। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर तक नित्य दैनिक पूजा अर्चना एवं यज्ञ किया जाएगा। और 16 नवंबर को मूर्तियों की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा।शोभायात्रा में मुख्य अतिथि राम रतन ग्रुप के अध्यक्ष विजय राम रतन तंवर मनोज नौगावाँ अध्यक्ष राजीव सैनी गुलशन पटेल रितु चौहान वीर सिंह गुर्जर रतन सैनी और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। नगरपालिका श्रद्धालुओं के भक्तिमय नारों से गूंजायमान रही।

सच के साथ

       आपके साथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *