अग्रवाल समाज मुबारिकपुर की नवीन कार्यकारिणी  का शपथ ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे

img 20260123 wa0026


Patrakaar Balvinder Singh. Alwar 27 news

///सच के साथ आपके साथ///
अग्रवाल समाज मुबारिकपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। अग्रवाल समाज के गोपेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गोयल, महामंत्री कैलाश मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष गरिमा गोयल सहित उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज की तरफ से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित सदस्य सुभाष गर्ग, अमित मित्तल, प्रहलाद गर्ग, अमन गर्ग, तरूण सिंघल, आलोक मित्तल, गजेन्द्र बंसल को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गर्ग ने भगवान अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। गर्ग ने सभी अग्रवाल बन्धुओं को अग्रोहा धाम आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राकेश गर्ग, नितिन गर्ग, संटू गर्ग, पीयूष, संजय  सहित नौगांवा, अलवर, रामगढ सहित आसपास क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *