Alwar27news,, पत्रकार बलविंदर सिंह
सच के साथ आपके साथ
मुबारिकपुर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे 4 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी
नौगांवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर वे ग्राम पंचायत पाटा में सिखों के प्रथम गुरू, गुरूनानक देव का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। सरदार रविंद्र सिंह ईशर ने बताया की श्रीगुरूनानक देव जी की 556 वीं वर्षगाँठ पर उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मुबारिकपुर स्थित गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा। 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जावेगा। जो मुबारिकपुर मे मुख्य मार्गो से होकर निकलेगी। 2 नवंबर से श्रीअखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ होगा तथा 4 नवंबर को अखंड पाठ का भोग लगेगा। शाम 6.30 से 10.30 बजे तक महान कीर्तनियों के द्वारा शब्द गायन किया जावेगा। उन्होंने बताया की गुरु नानक जी का कहना था गुरुपूर्व सिख धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है, जो हर वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल सिखों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
गुरु नानक देव जी ने जीवनभर समाज को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। इस दौरान गुरमीत सिंह कोमल,गुरूदयाल सिंह, प्रतिपाल सिंह,अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह सहित सिख संगत मौजूद रही।
, Facebook,https://www.facebook.com/share/1KQm2r7CN6/ follow Jarur karna
YouTube:-https://www.youtube.com/@alwar27_news

