नौगावा,मंदिरों मे अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन

20251023 164357.jpg

पत्रकार बलविंदर सिंह,Alwar27news

(सच के साथ),

नौगावा नगरपालिका मे गोवर्धन के पावन पर्व पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। नौगावा नगरपालिका मे स्थित मीरा मंदिर,  सैनी मंदिर, सीताराम मंदिर, अकिंचन कुटी, सनातन भवन स्थित मंदिर सहित सभी मंदिरो पर कड़ी -बाजरे का प्रसाद बनाया गया। ठाकुर जी की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों एवं भक्तजन आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागी बने। नौगावा निवासी नितिन जैन ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और जानवरों को, द्वापर युग में इंद्र देव के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी रक्षा की थी।  तभी से इस पर्वत को पूजनीय माना गया है और हर साल इसी तिथि पर विधि-विधानों के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को दर्शाता है। यह पर्व हर वर्ष परंपरागत रूप से बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश प्रसारित होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *