पुराने नोट खरीदने का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार

img 20260323 174715

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ// /नौगांवा | थाना पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत साइबर ठगी के एक मामले में 19 वर्षीय साहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के और नोट कई गुना कीमत पर खरीदने का लालच देकर फर्जी वीडियो और विज्ञापन पोस्ट करता था। इन्हीं पोस्ट के जरिए वह लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम जैसे मामलों पर कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर टीम बनाई गई थी। टीम ने पाटनभान जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए। एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की गई है। पुलिस को आशंका है कि बाइक ठगी की रकम से खरीदी गई हो सकती है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *