पाटा ग्राम पंचायत में दान की जमीन पर घटिया निर्माण कार्य से लोगों में विरोध
अफसरों ने घटिया ईंटे हटाकर पुनः निर्माण का वादा किया था, ठेकेदार ने उसी पर की चिनाई

20260902 150432

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटा में करीब 18 लाख रुपए की लागत से बन रहे पशु अस्पताल के भवन में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना था कि पहले भी शिकायत की। तब निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन इसके बाद आगे कार्रवाई नहीं की गई। गांव के मंगत सिंह त सिंह पुत्र पूरन सिंह ने भवन के लिए जमीन दान दान की की थी। ताकि अच्छा अस्पताल बने और लोगों को राहत मिले। अब घटिया ईंटों और कम सीमेंट से भवन बन रहा है। निर्माण के दौरान ही कई जगहों से ईंटें निकल रही हैं। जिसकी शिकायत की थी तो 9 जुलाई को अधिकारियों ने काम रुकवाया था

मुख्य द्वार में 8 एमएम सरिया लगाने का आरोप

ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय के मुख्य द्वार के निर्माण में भी नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि द्वार में 16 एमएम के सरिए का इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन मौके पर 8 एमएम के सरिए लगाए गए हैं। कच्ची फर्श भी जगह-जगह से

टूटने लगी है। मामले मले में निर्माण करा रहे कृषि विपणन बोर्ड के एईएन प्रदीप चौधरी का कहना है कि पूर्व में फर्म को नोटिस जारी कर घटिया निर्माण हटवा दिया गया था। अगर दोबारा निर्माण में कुछ कमी है तो चेक करवाकर कमी को सही करवाया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *