Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांव। आज यहां गांव पंचायत गढ़ी मेन रोड पर स्थानीय युवकों ने चौ.रामलाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी भाटिया जी के नेतृत्व में मीठे ठंडे शर्बत का वितरण करके स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया।
शर्बत वितरण का यह कार्यक्रम प्रात:9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें पृथ्वी राज भाटिया, डॉ हीरा लाल,धर्मपाल भाटिया,अंकुश भाटिया उर्फ भोलू, पम्मू ठेकेदार, राजेश भाटिया, प्रिंस भाटिया, रमन भाटिया, संजीव भाटिया, राकेश भाटिया, सतीश भाटिया, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवकों ने अपना सहयोग देकर राहगीरों को शर्बत पान करवाया। इस अवसर पर श्री अश्विनी भाटिया ने आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया औरउन्हें भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने कीअपील भी की।
