Alwar 27 news. ///सच के साथ आपके साथ//. पत्रकार मनोहरी लाल सैनी की खबर.नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत हाजीपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भूमाफिया द्वारा जोहड़ एवं श्मशान भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने को लेकर तहसीलदार को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पूर्व सरपंच हाजीपुर रमेश चंद ने बताया कि
हाजीपुर गांव में खसरा नंबर 1 गैर मुमकिन पहाड़ के रूप में दर्ज है । दिल्ली की पार्टियों के द्वारा करीब 11 बीघा जमीन खरीदी गई। उसपर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 12 बीघा जमीन की आड़ में 20 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। इन अतिक्रमणकारियों द्वारा आगे बढ़कर खसरा नं0 1 अवैध रूप से बाउंड्री की जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में निर्मित जोहड़ (तालाब) की भूमि पर भी अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त खसरा संख्या 211 में सार्वजनिक श्मशान घाट स्थित है तजिसपर जलदाय विभाग द्वारा पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया है। सार्वजनिक श्मशान घाट की कुछ भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया है। जोहड़ पर प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च नरेगा में खुदाई करवाई जाती है ताकि पानी का संचय हो सके। लेकिन इन भूमाफियाओं के द्वारा जोहड़ पर भी कब्ज कर लिया गया जिससे बरसात के दिनों में जल संधारण में समस्या होगी।
ज्ञापन के दौरान कुलदीप, काला, हारून, इस्लाम, प्रकाश, इसाक, शाकिर, जुबेर , नवाब सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जोहड़ एवं श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

