सीमाज्ञान कराने गई पुलिस पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी चोटिल

20260428 072235

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के गांव रूपबास में सीमाज्ञान कराने गई पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिसके 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भू अभिलेख निरीक्षक के द्वारा 24 नामजद आरोपियों सहित 70-80 लोगों के खिलाफ नौगांवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भू अभिलेख निरीक्षक अरविंद दीक्षित ने बताया कि एम रूरल इंफ्राटेक के अधिकृत प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पाठक आवेदन पर ने नौगांवा तहसीलदार के निर्देश पर रूपबास में स्थित जमीन के सीमाज्ञान के लिए पटवारी बलवीर, राजीव मीणा एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सीमाज्ञान के दौरान मुबबी पुत्र मोहर सिंह, जुबेर पुत्र मुहर , जाहिद , तौफिक पुत्र जानू, महिलाओं सहित करीब 70-80 लोग हाथों में लाठी, डंडे एवं टांचिया लेकर आ गए ।और सीमाज्ञान के दौरान राजकार्य में बाधा डाली। पुलिसकर्मियों ने समझाइश का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया जिससे 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए ।

7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

सूचना पर रामगढ़ वृताधिकारी पिंटू कुमार एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस बल के द्वारा दबिश देते हुए राज कार्य में बाधा पहुंचाते हुए और राजकीय कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  1. अरमान खान पुत्र असलम खान उम्र 20 साल
  2. मौहम्मदा पुत्र छज्जू उम्र 58 साल
  3. हलशीद पुत्र सुब्बा उम्र 30 साल
  4. दीन मौहम्मद पुत्र नूरमौहम्मद उम्र 59 साल
  5. अरसद पुत्र सुबेदार उम्र 23 साल
  6. ईसा पुत्र मोहरखां उम्र 30 साल
  7. हसीन पुत्र सत्तार उम्र 26 साल जाति मेव निवासी रूपबास पुलिस थाना नौगावां

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *