Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///महात्मा गाँधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय नौगांवा में बुधवार को भामाशाहो के द्वारा बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी के द्वारा विद्यालय के 170 बच्चों को बैग का वितरण किया गया। बैग पाकर बच्चे खिलखिलाते नजर आए। भीम चेतीवाल ने बताया कि नया सत्र प्रारम्भ होने वाला है। इसलिए बच्चों को बैग वितरित किए गए। अन्य विद्यालयों मे भी बच्चों को भी शीघ्र ही बैग सहित शिक्षण सामग्री वितरित किया जा सकेगा। ताकि बच्चों को कुछ सहायता मिल सके।
इस दौरान फजरु खान, भूपेंद्र, शिवलाल गलगट, मामचंद सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भामाशाह ने बच्चों को बैग वितरण किया

