अवैध गैस एजेंसी पर कार्रवाई, 150 सिलेंडर जब्तः अलवर के धनखेड़ा गांव में रसद विभाग ने की रेड, खेतों के बीच 2000 रुपए में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

img 20260319 074849

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा के नेतृत्व में एक टीम ने रामगढ़ पंचायत समिति के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित धनखेड़ा गांव में एक अवैध गैस एजेंसी का भंडाफोड़ किया।

खेतों के बीच झोंपड़ी में संचालित हो रही थी गैस एजेंसी

यह एजेंसी खेतों के बीच बनी एक झोंपड़ी में संचालित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 150 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह एजेंसी “गो गैस कंपनी” के नाम से नियमों के विरुद्ध चलाई जा रही थी।

2000 रुपए में बेच रहे थे सिलेंडर

अधिकारियों के अनुसार, यहां सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही थी। उपभोक्ताओं को ये गैस सिलेंडर लगभग 2000 रुपए की कीमत पर बेचे जा रहे थे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था।

रसद विभाग की टीम ने की छापेमारी

सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए गैस स्टॉक को जब्त कर लिया है। इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर कई गाड़ियां भी खड़ी मिली हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है।

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *