Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ///पांचवीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गईं। गुरुवार को कक्षा 5 का दूसरा पेपर हिंदी का हुआ। पांचवी कक्षा के नौनीहालों को बोर्ड परीक्षा देने से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की परीक्षा से होकर गुजरना पड़ रहा है।
मामला नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत डाबरी का है। जहाँ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबरी को पांचवीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्र पर शेखपुर, मेघाबास, बरामदा, रणवीरबास के 236 विद्यार्थी परीक्षा देने जा रहे है। लेकिन रास्ता खराब एवं कीचड़ से भरा होने के कारण बड़ी मुश्किल से परीक्षा केंद्र तक पहुँच रहे है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में बच्चों के कपडे भी खराब हो रहे है।
बरामदा से डाबरी तक करीब 1.5 किलोमीटर के रास्ते में जगह जगह कीचडयुक्त पानी भरा हुआ है। जिसके कारण सड़क पर फिसलन बनी हुई है। परीक्षा देने वाले नौनिहालो को बोर्ड परीक्षा से पहले इस सड़क को पार कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की परीक्षा देनी पड़ रही है। दरअसल परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई साधन व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण बच्चो को पैदल या साईकिल से ही परीक्षा केंद्र जाना पड रहा है।
सड़क पर कीचड एवं पानी भरा होने के कारण बच्चें बड़ी मुश्किल से परीक्षा केंद्र पहुंचते है। वही दोपहिया वाहन से छोड़ने जाने वाले अभिभावकों को भी बाईक फिसलने का खतरा बना रहता है।
अगर ऐसा है तो संबंधित ग्राम पंचायत को निर्देश देकर पानी का निकास करवाया जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर सड़क की सफाई करवाई जावेगी। (भगवान दास मीणा नायब तहसीलदार नौगावा )
नौनिहालो को बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की परीक्षा देनी पड़ रही

