Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ//रामगढ़- विधानसभा की कार्यवाही में प्रक्रिया के नियम 295 के तहत विधायक सुखवंत सिंह ने राजस्थान प्रदेश के हर जिले में प्रारम्भ से ही गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुद्दा उठाया। विधायक सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ भूमाफियाओं के द्वारा कॉलोनी तक काटकर प्लॉट भेज दिए गए हैं एक तरफ प्रदेश में सरकारी सुविधाओं जैसे हॉस्पिटल, स्कूल, पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, सरकारी कार्यालय के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं होती है और दूसरी तरफ गोचर भूमि पर भी लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। विधायक ने मांग की की प्रदेश में जो भी गोचर भूमि है उस पर जो अतिक्रमण किए हुए हैं उन अतिक्रमणों को हटाया जाए एवं गौचर भूमि की तारबंदी कर सुरक्षित किया जाए। साथ ही गोचर की भूमि को गौशाला अथवा गायों के लिए चार उगाने के काम में लिया जाए, इसके अतिरिक्त यदि भूमि उपलब्ध रहती है तो उसमें सरकारी सुविधाएं विकसित की जाए ताकि भूमि का सदुपयोग हो सके ,साथ ही गौशाला की जमीन पर सांसद मद व विधायक मद के साथ-साथ सरकारी खर्चे पर भी तारबंदी किए जाने की अनुमति दी जाए। जिससे जमीन सुरक्षित रह सके एवं गायों की देखभाल की जा सके।
प्रदेश में गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने व तारबंदी करने की विधायक सुखवंत सिंह ने रखी मांग।

