त्यौहार की आड़ में अशांति फैलाई तो होगी सख्त कार्रवाई, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा

img 20260227 wa0005

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार शाम नौगांवा थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।

भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

बैठक में रामगढ़ वृतधिकारी पिंटू कुमार, नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने उपस्थित लोगों से होली का पर्व सामाजिक सद्भाव, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी कडी कार्रवाई कि जावेगी।
उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। हितेश शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाने में दी जाए।
बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल, राजेंद्र सैनी, राजू पटेल, मुरारी गुप्ता, अशोक जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *