Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 26 फरवरी 2026
नौगांवा थाना पुलिस ने रघुनाथगढ़ के तेलियाबास में हुए दोहरी हत्याकांड के मामले में फरार मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।
नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को रघुनाथगढ़ के तेलियाबास में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया था जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा दबिश देकर हत्या के मुख्य आरोपी इस्लाम पुत्र सुफेदा(43) जाति मेव निवासी तेलियाबास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 10000 रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के तेलियाबास में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर अवैध हथियारों से कई राउंड फायर किए गए। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा दूसरे व्यक्ति की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई बरकत की पत्नी संजींदा के द्वारा नौगांवा थाने में 25 नामजद एवं 30-40 अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
तेलियाबास में 18 नवंबर को जमीनी विवाद में किए थे कई राउंड फायर

