Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///
20 फरवरी 2026
नौगांवा क्षेत्र के रमजान माह के पहले जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में भारी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। मुबारिकपुर की जामा मस्जिद और निवाली पाटा,अतरिया, निकच, रघुनाथगढ़,और आसपास की मस्जिदों सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाजियों ने विशेष जुम्मे की नमाज अदा की।
दोपहर एक बजे जामा मस्जिद में उन्होंने रमजान की फजीलत और रोजे की अहमियत पर प्रकाश डाला, कहा कि रमजान सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी।मस्जिदों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। कई बच्चों ने अपना पहला रोजा रखकर इबादत में हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी आध्यात्मिक हो गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी।

