Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 19 फरवरी 2026
नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी धनेटा में एक कंपनी के बन रहे फार्महाउस में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कंपनी के ही अधिकारी सचिन (35) की हत्या कर दी गई। वह धनेटा में कम्पनी के 40 बीघा में प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नौगांवा थाने में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बन रहे फार्महाउस के
मृतक सचिन
मृतक सचिन के बड़े भाई सुकेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम ऊन थाना झिझाना जनपद शामली यूपी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई प्योरवेज इंका प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में सहायक मैनेजर के पद पर पिछले 5 साल से काम रहा था। करीब 6 माह से कम्पनी के गढ़ी धनेटा में बन रहे फार्म हॉउस का काम देख रहा था और नौगावा में रह रहा था। मंगलवार रात 8 बजे ठेकेदार हरियाणा निवासी फारुख पुत्र हक्का, हक्का, एवं मुबारिकपुर निवासी डॉ. लाखेंन्द्र ने फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई अस्पताल में भर्ती है। परिवार वाले जब अस्पताल पहुंचे तो सचिन मृत मिला और उसका शव भी मोर्चरी में मिला।मृतक के भाई सुकेंद्र ने बताया कि धनेटा में बन रहे फार्महाउस में चार दीवारी बनाने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य में इन लोगों द्वारा गुणवत्ता संबधित गंभीर अनियमितता पाई गई थी, इसका सचिन कुमार ने विरोध किया। इसी कारण पिछले एक सप्ताह से इन लोगों द्वारा मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा था। 5 फरवरी को इस संबंध में नौगांवा थाने सूचना भी दी थी। 17 फरवरी को लगभग शाम को 7.30 बजे के आसपास इन सभी लोगों एक राय होकर सचिन कुमार की धनेटा गावकार्यस्थल पर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में कम्पनी के मालिक एवं अन्य कर्मचारियों को पूरी जानकारी थी।
हॉस्पिटल ले जाने वाला बोला करंट लगने से मौत: सचिन को अस्पताल पहुंचाने वाले ठेकेदार फारूख ने बताया-जहां कंपनी का प्रोजेक्ट चल रहा है, वहां से 11 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। सचिन और यूसुफ फ्लैग पाइप निकाल रहे थे। तभी लोहे का पाइन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया जिसमें दोनों को करंट लग गया,पांच साल का मासूम पापा का इंतजार करता रह गया
मृतक सचिन के 5 साल का एक बेटा है। जो पापा से मिलने की जिद लगाए बैठा था, लेकिन उस मासूम को क्या पता जिस पापा से मिलने की जिद कर रहा है, वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उधर सचिन की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की मासी रेखा ने बताया कि सचिन मिलनसार था, रोजाना अपने काम के बारे में हमें बताया करता था मृतक सचिन पर ही घर की सारी जिम्मेदारी थी। उसकी मां अंधी है एवं पिता की दिमागी हालात ठीक नहीं है। भाई भी कुछ काम नहीं करता।
नौगांवा तहसील क्षेत्र में बड़े स्तर पर बन रहे फार्महॉउस तहसील क्षेत्र के रसगन, पाटा, रुपबास,
गढ़ी धनेटा में काफी संख्या में बाहर के लोगों द्वारा जमीने खरीद कर फार्महॉउस बनाकर करोड़ों के दाम में बेचे जा रहे हैं। लेकिन इनका रजिस्ट्रेशन कृषि भूमि में करवाकर सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिस फॉर्महाउस में यह हादसा हुआ वो भी कृषि भूमि के नाम पर दर्ज है।
मृतक के माथे एवं चेहरे पर गहरी चोट के निशान है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के नवासी असली कारणों का पता चलेगा। डॉ. प्रेम सैनी, मेडिकल ज्यूरिस्ट, राजीव गांधी चिकित्सालय अलवर
मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज,,फिलहाल पुलिस तपसीस में जूटी
वाले कर लिया गया है। एफएसएल की टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के और शव का पोस्टमार्टम राजीव गांधी चिकित्सालय अलवर में करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। जांच की जा रही है। हितेश शर्मा, थाना अधिकारी नौगांवा

