Breaking news.राजस्थान के खैरथल जिले के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जलेः अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्ठे किए गए बॉडी पार्ट्स

20260216 144121

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं।

हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया।

कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था।

एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक का नाम पता किया जा रहा है उन्होंने किसी और को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। अभी और मजदूरों की गिनती पढ़ सकती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *