Alwar 27 news// सच के साथ आपके साथ//
9 January 2026
बढ़ती सर्दी मे चौरों के हौसले भी बढ़ते जा रहे है। नौगांवा थाना क्षेत्र मे बकरी चोरी एवं वाहनों की बैटरीयों की चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। बीती रात कों चोर नौगावा मे स्थित एक निजी विद्यालय की बस की बैटरी चोरी कर ले गए। स्कूल संचालक चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि दादा शोभाराम कॉलोनी मे विद्यालय के पास एक प्लाट मे बस खड़ी रहती है। 7 जनवरी की रात कों रोजाना की तरह बस चालक ने शाम कों बस कों खड़ा कर दिया। रात कों चोरो ने बस मे से बैटरी चोरी कर ली। चोरी की वारदात का पता सुबह करीब 7 बजे चला जब चालक ने बस कों स्टार्ट करने की कोशिश की परन्तु बस स्टार्ट नहीं हुई। चैक करने पर पता चला की बस मे से बैटरी गायब है।
वही मुबारिकपुर एवं नीकच मे भी पिछले दिनों बकरी चोरी की घटना हुई। जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। जिसमें चोर रात्रि मे एर्टिगा गाडी मे सवार होकर आए और बकरियों कों उसमे भरकर ले गए।
पीड़ित पक्ष की तरफ से नौगांवा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

