नौगांव थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी बंदूक है जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

20260109 083929

Patrakaar,Balvinder Singh, Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ//

नौगांवा

अवैध देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी बंदूक एक नाली 12 बोर एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। नौगांव थाना अधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामगढ़ व्रत अधिकारी के सुपरविजन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए तमिल उर्फ तालीम पुत्र जुम्मा का जाति मेंव उम्र 22 साल निवासी मुनपुर करमला के पास से एक अवैध देशी बंदूक एक नाली 12 बोर  एवं एक जिंदा कारतूस बरामद  किया गया। पकडे गए शख्स से जब बंदूक के लाइंसेंस के बारे मे पूछताछ की तो उसने लाइसेंस होने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी कों आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान हैड कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल सुनील कुमार,देवेंद्र, रविंद्र मौजूद रहे।

के साथ गिरफ्तार किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *