खेत मे पानी लगाते हुए किसान की हुई मौत

20251125 070110.jpg

Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ //

पत्रकार बलविंदर सिंह

नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत चीड़वा में खेत में पानी लगाते समय एक किसान की मौत हो गई। मृतक के चाचा पूरन चौधरी ने बताया की उनका भतीजा राजकुमार उर्फ राजू (38)पुत्र लेखराज सोमवार सुबह खेत मे पानी लगा रहा था की अचानक उसकी तबियत खराब हुई एवं मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तबियत खराब होने पर उन्हें नौगांवा सीएचसी ले जाया गया जहाँ से उन्हें एमआईए स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार के पास करीब 2 बीघा जमीन है जिसपर खेती बाड़ी कर वह अपने परिवार का पालनपोषण करता था। मृतक राजकुमार के एक पुत्र(12) एवं पुत्री (10)है।
कृषि विकास अधिकारी के अनुसार कृषि कार्य करते समय यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो राजस्थान सरकार के द्वारा आश्रितो कों 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *